जरियागढ़ के राजपरिवार ने भक्तिभाव से की नागपंचमी पूजा
जरियागढ़ के राजपरिवार ने भक्तिभाव से की नागपंचमी पूजा

जरियागढ़ के राजपरिवार ने भक्तिभाव से की नागपंचमी पूजा

खूंटी, 25 जुलाई(हि स)। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ के राजपरिवार द्वारा शनिवार को गढ़ परिसर में नागपंचमी की पूजा श्रद्धा-भक्ति के साथ की गयी। नागपंचमी के मौके पर मां मनसा के साथ माता चिंतामणि की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गयी। राजपुरोहित सदन गोपाल शर्मा, अंबिका प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, मुरारी दास और विजय पाढ़ी ने परंपरा के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये। पूजा के बाद बकरे की बलि दी गयी। ज्ञात हो कि जरियागढ़ का राजपरिवार नागवंशी क्षत्रीय है और सैकड़ों वर्षों से नागपंचमी के दिन पूजा-अर्चना के बाद बलि देने की प्रथा है। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर धु्रवेंद्र नाथ शाहदेव, लाल जयेंद्र नाथ शाहदेव, लाल गुणेंद्र नाथ शाहदेव, लाल रूपेंद्र नाथ शाहदेव, लाल सत्येंद्र नाथ शाहदेव, लाल विजय नाथ शाहदेव, प्रेमेंद्र नाथ शाहदेव, शुभेंद्र नाथ शाहदेव, धीरेंद्र नाथ शाहदेव, राघवेंद्र नाथ शाहदेव, उदय नाथ शाहदेव, सौरभ नाथ शाहदेव, गौरव नाथ शाहदेव, पुष्पेंद्र नाथ शाहदेव, लाल विपिन नाथ शाहदेव, राजदीप, द्विजेंद्र, रमेंद्र, भुने सिंह, पिंकू पाढ़ी, मुनी मिश्र के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in