कांग्रेस सेवा दल का जन सेवा अभियान सम्पन्न
कांग्रेस सेवा दल का जन सेवा अभियान सम्पन्न

कांग्रेस सेवा दल का जन सेवा अभियान सम्पन्न

जामताड़ा, 03 जुलाई (हि.स.)। नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा पिछले एक पखवारे से क्षेत्र में चलाए जा रहे जन सेवा अभियान व मास्क वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने लोगों के बीच मास्क तथा गरीबों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कोविड-19 के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था डांवाडोल होने लगी है। केंद्र सरकार हर मोड़ पर अब विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ेगी, मजदूर किसान के ऊपर प्रतिकूल असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के आगे कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है। हिन्दुस्थाान समाचार/राज किशोर / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in