बिहार के बरौनी से प्रेमी युगल प्रेम विवाह कर घरवालों से बचने को पहुंचे जामा
बिहार के बरौनी से प्रेमी युगल प्रेम विवाह कर घरवालों से बचने को पहुंचे जामा

बिहार के बरौनी से प्रेमी युगल प्रेम विवाह कर घरवालों से बचने को पहुंचे जामा

दुमका, 11 जून (हि.स.)। जिले के जामा थाना में गुरुवार को एक अंर्तजातीय नव विवाहित जोड़े को दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जिम्मेनामा लिखाकर नव विवाहित दंपति को सुपूर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर पंचायत के चकलता निवासी जितेंद्र कुमार दुबे बिहार के बरौनी में रहकर वहां के मंदिर में श्रद्धालुओं को पुजा कराने का काम करता था। वहीं कुछ दिन पहले असम से बरौनी अपने ननिहाल आयी किरण कुमारी से मुलाकात हुई। लॉक डाउन के मेलजोल एवं मुलाकात प्रेम मोहब्बत में बदल गया। दो माह में धीरे- धीरे प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने एक दूसरे के प्रति साथ निभाने एवं जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। जाति बंधन तोड़ कर बरौनी के ही राधा कृष्ण मंदिर में 28 मई को प्रेम विवाह कर एक दूजे के हो गए। लड़के ने हरिजन परिवार में जन्मी शिक्षित लड़की को अपना कर एक मिशाल कायम की है। शादी करने के बाद लड़की अपने घरवालों से छुपाने के लिए मांग में छुपाकर सिंदूर लगाती रही और घरवालों को सप्ताह भर पता नहीं लगा। घरवालों को पता लगने पर दोनों बरौनी से जामा के चकलता के लिए चल दिया। लड़की के परिजनों को पता चला कि वे दोनों जामा प्रखंड के चकलता में है तो वे लोग भी चकलता आ पहुंचे। तभी जितेंद्र की मां एवं परिजन जामा थाना पहुंचे एवं मामले को लेकर थाना प्रभारी को अवगत कराया। पहले जितेंद्र के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन दोनों की रजामंदी को देख सहमत हो गए। थाना प्रभारी ने नव विवाहित दंपति का आयु प्रमाण के लिए संबंधित कागजात देखे। जिसमें बालिग होने का प्रमाण मिला। उसके बाद परिजनों के समक्ष नव विवाहित दंपति ने एक दूसरे के जीवन गुजारने का वादा किया एवं कोर्ट से विवाह का निबंधन कराने की बात कही। बाद में लड़की के परिजन शादी की बात जान कर बरौनी लौट गए। हिन्दूस्थान समाचार /नीरज/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in