it-is-our-duty-to-recognize-hockey-in-the-international-world-through-pegs-arjun-munda
it-is-our-duty-to-recognize-hockey-in-the-international-world-through-pegs-arjun-munda

हॉकी को अंतरराष्ट्रीय जगत में खूंटी के माध्यम से पहचान दिलाना हमारा कर्तव्य . अर्जुन मुण्डा

-केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री ने किया वृहत हॉकी मैच का उद्घाटन खूंटी, 21 जनवरी (हि. स.)। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अजुन मुंडा ने गुरुवार को पूर्वी टोला ग्राम में वृहद हाॅका टूनार्समेंट का उद्घाटन किया। इसके पूर्व मंत्री के साथ भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुंडाए सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित अन्य अतिथियों का गीत और नृत्य कें साथ पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। मंत्री ने हाॅकी स्टीक से गोल मारकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खूंटी हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाता है। इस राष्ट्रीय खेल में खूंटी का एक अलग रूतबा है। उन्होंने कहा कि खूंटी को अंतरराष्ट्रीय जगत में जयपाल सिंह मुंडा ने भी आईसीएस पढ़ाई करने के बावजूद नौकरी छोड़कर हॉकी खेल को पहचान दिलायी। यह सौभाग्य है कि मैं जनजातीय मंत्रालय को देख रहा हूं और खूंटी का सांसद होने के नाते हॉकी को अंतरराष्ट्रीय जगत में खूंटी के माध्यम से पहचान दिलाना कर्तव्य है। मैं जनजाति मंत्री होने के नाते दिल्ली से सीधे खेल के मैदान में पहुंचा हूं। हम मुंडा अपना वजूद स्वयं बनाते हैं और जीतने का इतिहास भी रचते हैं। यह वजूद मुंडा इतिहास का है और मुण्डा परंपरा का है, जो हमेशा अपना वजूद के लिए सतत सजग और संघर्षरत है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान रणसी मुंडा, वार्ड सदस्य सलीम मुंडा, ग्राम सभा अध्यक्ष प्रभु सहाय मुंडू, ग्रामसभा कोषाध्यक्ष सामुएल मुंडू, सचिव अथवा मुंडू, मार्शल मुंडू, बलराम मांझी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in