insult-to-farmers-decree-of-congress-aditya-sahu
insult-to-farmers-decree-of-congress-aditya-sahu

किसानों का अपमान, कांग्रेस का फरमान : आदित्य साहू

रांची, 20 फरवरी (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला। साहू ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का अपमान, कांग्रेस का फरमान है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही देश के किसानों का अपमान किया है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों किसानों के विरुद्ध रही है। यह कांग्रेस की गलत नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि देश में लाखों किसान आत्महत्या को विवश हुए। कांग्रेस किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में विश्वास करती है। कांग्रेस आज किसान हित की बात करते हुए ट्रेक्टर रैली का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि रैली में किसान गायब है। केवल भाड़े के ट्रैक्टर और कांग्रेस के नेता दिख रहे। सम्मेलन स्थल की कुर्सियां खाली पड़ी रही है। भाड़े का ट्रैक्टर बैनर लगाकर चिप्स और पत्थर ढोते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने वर्षों तक स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल रखा। अपने घोषणा पत्र में कृषि कानून बनाने की घोषणा करने वाली कांग्रेस आज कृषि कानून का विरोध कर रही। तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने राज्यों को पत्र लिखकर मंडियों के संबंध में जो बात कही थी उसपर कांग्रेस क्यों मौन है। साहू ने कहा कि यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार है जिसने किसानों के सर्वांगीण विकास की चिंता की। 2014 से ही मोदी सरकार ने गांव, गरीब एवम किसान के विकास की योजनाएं लागू की। यूरिया को नीम कोटेड बनाकर इसकी काला बाजारी रोकी, स्वामीनाथन कमिटी की अनुशंसा के आलोक में फसलों की लागत से डेढ़ गुणा एमएसपी लागू की,फसल बीमा योजना का विस्तार किया गया,स्वायल हेल्थ कार्ड से मिट्टी की उत्पादन क्षमता का आकलन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिये मोदी सरकार संकल्पित है। गीदड़ घुड़की से नही डरती भाजपा : प्रतुल शाहदेव भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा गीदड़ घुड़की से डरने वाली नही। शाहदेव कांग्रेस नेता द्वारा उनके बयान पर लिखित शिकायत करने पर ये बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने बयान पर कायम हैं जिसमे उन्होंने कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी के अखबारों में छपे बयान पर कांग्रेस प्रभारी से प्रतिक्रिया मांगी थी। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी नेता के बयान का जवाब न देकर डराने धमकाने पर उतारू हो गई है। इससे स्पष्ट है कि दाल में काला है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in