inauguration-of-district-office-of-professional-congress-in-murhu
inauguration-of-district-office-of-professional-congress-in-murhu

मुरहू में प्रोफेशनल कांगेस के जिला कार्यालय का उद्घाटन

खूंटी, 23 फरवरी ( हि.स .)। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के झारखंड ईस्ट के प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के मुरहू में बने कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्ष अनिल बड़ाईक सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद थे। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के झारखंड ईस्ट के प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग ने कहा कि खूंटी में प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन होना बहुत ही हर्ष का विषय है। प्रोफेशनल कांग्रेस का सभी जिलों में विस्तार एवं मजबूती से ही हमसबों को पहचान मिलेगी। आज प्रोफेशनल कांग्रेस बुद्धिजीवि लोगों को जोड़ते हुए जनसेवा का कार्य कर जनता में विश्वास जगा रही है। यह विश्वास को हमेशा कायम रखने की जरूरत है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि खूंटी का मुरहू बहुत प्राचीन व ऐतिहासिक जगह है। यहां देश आजादी के समय कई प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताओं का आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राय बहादूर लक्ष्मी साहब का है। ऐसी जगहों पर प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करना बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल कांग्रेस को मजबूती दिलाली है। इसके लिए पूरी रूप-रेखा तैयार कर ली गयी है। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस खूंटी जिलध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पवन कुमार कश्यप, प्रदीप देवघरिया, रोयल बाखला, रवि मिश्र, भुवनेश ठाकुर, बसन्त सुरीन, बिपिन, लखन साव, नईमुद्दीन खान, विल्सन टोप्पोए अमरजीत सिंह, राजीव चैरसिया आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in