झारखंड में 21 सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

inauguration-and-foundation-laying-of-21-road-projects-in-jharkhand
inauguration-and-foundation-laying-of-21-road-projects-in-jharkhand

-कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को झारखंड में 3550 करोड़ रुपये की लागत के कुल 539 किलोमीटर लंबी 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में कुल सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 14 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्रीगण, राज्य के लोकसभा, राज्यसभा सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने झारखंड में राजमार्गों की स्थिति बेहतर करने, सड़कों का चौड़ीकरण करने और नए सड़कों के निर्माण में केंद्रीय सहायता के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है। हेमंत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार का साथ देने का वादा किया है। इसके लिए उन्होंने नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, अन्य सांसद और विधायकों के साथ आज राज्य में एनएच की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने नई परियोजनाओं, सड़कों के साथ पौधरोपण और एलीफैंट कॉरिडोर जैसे अन्य विषयों पर भी बात रखी। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in