in-any-case-the-party-is-in-favor-of-getting-justice-for-roopa-tirkey-congress
in-any-case-the-party-is-in-favor-of-getting-justice-for-roopa-tirkey-congress

हर हाल में रूपा तिर्की को न्याय दिलाने के पक्ष में है पार्टी : कांग्रेस

08/05/2021 रांची, 08 मई (हि. स.)। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी हर हाल में रूपा तिर्की को न्याय दिलाने में पक्ष में है। लेकिन भाजपा नेता इस दुःखद घटना का राजनीतिकरण कर जांच की दिशा को मोड़ने का प्रयास ना करें। कानून और पुलिस-प्रशासन को अपना काम करने दें। झारखंड की बेटी को इंसाफ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पूरी टीम दिन-रात लोगों को राहत पहुंचाने में लगी है, लेकिन भाजपा नेता केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से उत्पन्न इस हालात से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ओछी राजनीति कर रही है। इससे पहले भी रांची के ओरमांझी में एक बेटी की हत्या हुई थी, तो भाजपा और संघ के नेताओं ने जोर-शोर से हो-हंगामा किया। मुख्यमंत्री के काफिले पर भी हमले की नाकाम कोशिश की गयी, लेकिन कुछ ही दिनों में सच्चाई सामने आ गयी है। साहेबगंज में पदस्थापित पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की की मौत मामले में भी जल्द ही सारी तस्वीरें साफ हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in