in-any-case-protect-your-culture-and-civilization-neelkanth-singh
in-any-case-protect-your-culture-and-civilization-neelkanth-singh

हर हाल में अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करें: नीलकंठ सिंह

खूंटी, 04 मार्च (हि.स.) । मुरहू प्रखंड की गोड़ाटोली पंचायत के कटहल टोली में गुरुवार को विराट छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा व विधायक प्रतिनिधि व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने बतौर मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर विधायक नीलंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यहां की संस्कृति ही झारखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल मे अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे हर हाल में अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in