in-a-short-time-jonika-gudiya-created-a-separate-identity-in-politics-and-social-sector
in-a-short-time-jonika-gudiya-created-a-separate-identity-in-politics-and-social-sector

कम समय में ही जोनिका गुड़िया में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में बनायी अलग पहचान

खूंटी, 21 फरवरी(हि. स.) । जिले में जोनिका गुड़िया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है, चाहे वह क्षेत्र राजनीति का हो यो सामाजिक सरोकार का। खूंटी जिला परिषद की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री जोनिका गुड़िया ने अपनी सक्रियता और सामाजिक कार्यों के बल पर जिले में ही नहीं, राज्य स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनायी है। 1016 कें पहले जोनिका गुड़िया एक गुमनाम महिला थी। 2016 में जिला परिषद का अध्यक्ष बनकर वह जिले में चर्चित हो गयी। जिला परिषद की अध्यक्ष बनने के गाद वे लगातार सफलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करती रही। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष भाजपा में अपने समर्थकों के साथ शाामिल हो गयी। भाजपा का दामन थामने के साथ ही वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गयी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदावर कोचे मुंडा के पक्ष में जमकर काम किया। वैसे जोनिका भी तोरपा से भाजपा के टिकट की दावेदार थी। भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने उन्हेें टिकट का प्रलोभन दिया था, पर उन्होंने भाजपा से अपनी निष्ठा नहीं हटायी। अब कहीं भी भाजपा की सभा या बैठक हो, जोनिका गुड़िया मंच पर नजर आती ही हैं। जोनिका गुड़िया ने 2010 में जाते के स्कूल मैट्रिक और 2012 में इंटर की परीक्षा बिरसा काॅलेज से पास की। कोराना काल में दिखायी सामाजिक सक्रियता कोरोना काल में भाजपा नेत्री जोनिका ने अपनी एक अलग पहचान बनायी। गरीबों को गरमागर्म भोजना देेने की बात हो या राशन अथवा वस्त्र वितरण। सभी कार्यों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोरोना संक्रमण के खतरों को जानते हुए भी जोनिका लगातार गरीबों तक भोजन और राशन पहुंचने मंे लगी रही। अब भी भाजपा का खूंटी, कोलेबिरा, सिमडेगा तमाड़ कहीं भी भाजपा का कार्यक्रम हो या कोई सामाजिक कार्य, जोनिका हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराती नजर आती है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in