ima39s-talent-recognition-ceremony-on-march-07
ima39s-talent-recognition-ceremony-on-march-07

इमा का प्रतिभा सम्मान समारोह 07 मार्च को

रांची, 02 मार्च (हि.स.)। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वावधान में इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में 07 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें पिछले दिनों राज्य ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले रांची के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने मंगलवार को बताया कि पिछले माह संपन्न झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में रांची के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 19 स्वर्ण, 12 कांस्य एवं 26 रजत पदक जीते थे। साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग के दोनों चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। जिले को ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी दिलवाया था। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए 07 मार्च को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ मांझी होंगी। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मोहिनी रितिका टोप्पो, राकेश तिर्की, देवंती कुमारी, अकीरा सिंह, आयुब भुटकुमार, आदित्य प्रभु विष्णु, रणवीर बास्की, मोहमद अभ्याज, त्रिविक्रम रॉय, मयंक कुमार दास और अक्षय कुमार आदि के नाम शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in