if-the-increasing-population-is-not-controlled-then-the-situation-will-become-explosive-krishna-murari
if-the-increasing-population-is-not-controlled-then-the-situation-will-become-explosive-krishna-murari

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो स्थिति विस्फोटक हो जायेगी: कृष्ण मुरारी

खूंटी, 07 मार्च (हि.स.)। देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। देश के नागरिक जनसंख्या नियंत्रण पर विचार नहीं करेंगे, तो 2025 तक यह देश चीन को भी पीछे छोड़ देगा। ये बातें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी व प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह ने कहीं। कृष्ण मुरारी और सुचिता सिंह रविवार को खूंटी परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रत्येक दिन देश में 65000 बच्चे जन्म ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी सरकार के लिए सरकारी नौकरी दे पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो जाएगा और अभिभावक के लिए भी अच्छी शिक्षा दे पाना मुश्किल हो जाएगा। इससे देश की स्थिति और गंभीर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कृषि योग्य जोत का क्षेत्रफल भी औसतन कम होता जा रहा है। उस समय जगने से अच्छा है, अभी जगें। इस दौरान फाउंडेशन कें सदस्यों ने स्थानीय समाजसेवियों से मुलाकात ककी और जनसंख्या नियंत्रण पर गंभीरता से विार करने की अपील की। कृष्ण मुरारी ने कहा कि जनसंख्या समाधान के लिए समाज के सभी वर्गों को निःस्वार्थ भाव से आगे आना होगा। मौके पर फाउंडेशन को जिला स्तर पर मजबूत करने कत्रपर भी विचार विमर्श किया गया। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि नीरज कुमार पाढ़ी को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज कुमार को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और इस पर समाधान के लिए आम नागरिक को भी जागृत होना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in