if-bjp-leaders-prove-their-utility-in-power-then-the-picture-of-the-state-would-be-different-congress
if-bjp-leaders-prove-their-utility-in-power-then-the-picture-of-the-state-would-be-different-congress

भाजपा नेता सत्ता में रहते उपयोगिता सिद्ध करते तो राज्य की तस्वीर अलग होती : कांग्रेस

रांची, 21 जनवरी (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने भाजपा विधायक अनंत ओझा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेता आज जितनी मेहनत आंकड़ा जुटाने में लगा रहे है, उतनी मेहनत यदि सत्ता में रहने के दौरान अपनी उपयोगिता सिद्ध करने की कोशिश में रहते, तो राज्य की आज यह दुदर्शा नहीं हुई होती। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि भाजपा शासनकाल में हर क्षेत्र में झारखंड देश के अन्य राज्यों में पिछड़ गया है। सिंचाई परियोजना और किसान हित की बात करने वाले भाजपा विधायक अनंत ओझा और पुष्पा मंडल को पहले यह बताना चाहिए कि पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में पलामू प्रमंडल में मंडल डैम की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी, उसकी क्या प्रगति हुई। भाजपा शासनकाल में झारखंड ही पूरे देश की जनता ने यह देखा है कि अरबों रूपये की लागत से बने डैम को कैसे चूहों ने कुतर लिया। भाजपा विधायक अनंत ओझा आज किसानों की समस्याओं की बात कर रहे है, लेकिन पूरे देश के किसान किस सरकार की पूंजीवादी परस्त नीतियों की वजह से क्यों सड़क पर उतरे है, यह उन्हें नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए रघुवर दास सरकार में 900 करोड़ रूपये किसानों के बीच बांटे गये, उस योजना का लाभ भी सभी किसानों को नहीं मिला। लेकिन गठबंधन सरकार ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों का 2000 करोड़ रूपये माफ करने का काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in