honorarium-equivalent-to-allopathy-given-to-ayush-doctors-mp
honorarium-equivalent-to-allopathy-given-to-ayush-doctors-mp

आयुष चिकित्सकों को मिले एलोपैथीे के समतुल्य मानदेय : सांसद

रांची, 09 जून (हि. स.)। गिरिडीह के आजसू सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि झारखंड में भी आयुष चिकित्सकों को एलोपैथीे के समतुल्य मानदेय मिले। चौधरी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सक कार्यरत हैं। चिकित्सकों को बिहार के अनुरूप एलोपैथी चिकित्सकों के समतुल्य मानदेय एवं सुविधाएं दी जाए। उन्होंने बुधवार को कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी आयुष चिकित्सकों ने अपने कार्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया है और कर भी रहे हैं। कोविड केयर सेंटरों में ये भी मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांसद ने इन्हें समतुल्य मानदेय और सुविधाएं दिलानेे को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने आयुष चिकित्सकों की स्थिति व मांगों का उल्लेख विस्तार से किया है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सक अल्प मानदेय पर कार्य करने को विवश हैं। इससे उनमें असंतोष और हताश की भावना उत्पन्न हो रही है। आयुष चिकित्सकों को ऐसा लगता है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कई आयुष चिकित्सकों का कोरोना काल में निधन भी हो गया है। सांसद ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री मांगों को पूरा करने की दिशा में समुचित कारवाई करेंगे ताकि आयुष चिकित्सकों के साथ भी न्याय हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in