high-speed-vehicle-entered-into-the-house
high-speed-vehicle-entered-into-the-house

घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन

धनबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के कपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर बांधडीह बस्ती के एक घर में रविवार को तेज रफ्तार टाटा 407 वाहन जा घुसा। हालांकि, घर के सदस्य और ट्रक चालक बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि ट्रक तेज गति से बोकारो से धनबाद की ओर जा रहा था। सामने गोलाई होने की वजह से चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से लगभग सात फिट नीचे दीवाल को तोड़ते हुए बंधु महतो के घर में घुस गया। गनीमत रही कि महतो के परिवार का कोई सदस्य इस हादसे में घायल नहीं हुआ, जबकि उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया। हिन्दुस्थान समाचार /बिमल/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in