Hemant Sarkar wants to save the honor of daughters by increasing the prize money: Aarti Kujur
Hemant Sarkar wants to save the honor of daughters by increasing the prize money: Aarti Kujur

इनाम राशि बढ़ाकर बेटियों की इज्जत बचाना चाहती है हेमंत सरकार : आरती कुजूर

रांची, 09 जनवरी (हि. स.)। भाजपा महिला मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। राज्य में निरंतर बढ़ रहे महिलाओं के ऊपर दुष्कर्म बलात्कार की घटनाओं को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने में सैकड़ों महिला मोर्चा के कार्यकर्ता और राज्य की महिलाएं उपस्थित थी। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया। धरने में उपस्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को गुमराह कर सत्ता तो हासिल कर लिया पर अपने किए वादे पर फेल हो चुकी है। इतना ही नहीं अपने राज्य की मां बहन बेटी को सुरक्षा देने में कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्फल है। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि सरकार अपराधियों को जल्द से जल्द सजा देने का कार्य करें वरना इस्तीफा दे। आरती कुजूर ने सरकार को चेताया कि सरकार रोज अपराधियो को पकड़ने के लिये रोज इनाम की राशि घोषित कर रही है। इनाम की राशि बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री महिलाओं की अस्मिता को इनाम की राशि से खरीदना चहते हैं। इनकी पुलिस प्रसाशन पूरी तरह से निकम्मी हो चुकी है। इनाम की राशि को बढ़ा कर जनता को लालच देकर इनसे कार्य कराना चाहती है। सात दिन हो गये हैं लेकिन सरकार सोई हुई है। सरकार की संवेदना पूरी तरह से मर चुकी है। क्योंकि इनके परिवार के साथ घटनाएं नहीं घटी है न ये और इनके परिवार तो पूरे चाक चौकस सुरक्षा के साथ है तो फर्क कैसे पड़ेगा। महिलाओं ने सरकार को ललकारते हुए कहा महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी। धरना में आरती सिंह, जयंती, लक्ष्मी कुमारी, अनिता गाड़ी, लक्ष्मी बाखला आदि उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in