Hemant Sarkar should not hide his face in Corona's sheet now: Sudesh Mahato
Hemant Sarkar should not hide his face in Corona's sheet now: Sudesh Mahato

कोरोना के चादर में अब अपना मुंह न छिपाएं हेमंत सरकार : सुदेश महतो

-शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि रामगढ़, 08 जनवरी (हि.स.) । जिले के चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह की शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सीधे हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के 1 साल पूरे हो चुके हैं। अब सरकार कोरोना के चादर में अपना मुंह नहीं छुपा सकती है। अब वक्त आ गया है कि वह अपने किए गए वादों को अमलीजामा पहनाए। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में शहीदों का सम्मान होना चाहिए। साथ ही उनके परिवार वालों को भी वह सम्मान मिले, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। उन्होंने कहा कि शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने अपनी कुर्बानी दी थी। उनकी कुर्बानी का अलख आज भी जगह हुआ है। उन लोगों ने देश और समाज के लोगों के लिए अपनी जान दी और उसी प्रदेश में आज अपराधी जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ओरमांझी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अब सरकार में बैठे लोगों को दूसरे मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए अपराधियों को सजा दिलाने का काम करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in