hemant-government-is-appeasing-in-the-matter-of-security-of-the-state-also-deepak-prakash
hemant-government-is-appeasing-in-the-matter-of-security-of-the-state-also-deepak-prakash

राज्यवासियों की सुरक्षा मामले में भी तुष्टिकरण कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

13/05/2021 रांची, 13 मई (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि में तीन दिनों की विशेष छूट पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि यह सरकार राज्य के लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार लॉकडाउन में भी तुष्टिकरण कर रही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की प्राथमिकता में लोगो की सुरक्षा नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति है, जबकि एक सरकार को इन सब बातों से ऊपर उठकर निर्णय लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत दोनो का पता ऐसे निर्णयों से चलता है। आखिर सरकारी आदेश में 13 से 27 मई तक लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाये जाने के बाद फिर ये विशेष छूट क्यों। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस लुका छिपी के खेल को खूब समझती है। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है न कि किसी जाति समुदाय विशेष का। लेकिन इस सरकार के निर्णय में भेदभाव स्पष्ट झलक रहा। क्योंकि इनका डीएनए ही ऐसा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इस सरकार ने ऐसी ही भेदभावपूर्ण निर्णय लिए थे जो राज्य की जनता को याद है। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह आयोजन में भी संख्या पर लगाया गया प्रतिबंध अव्यवहारिक है जिसपर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in