health-minister-launches-state-level-polio-campaign-by-feeding-polio-drops
health-minister-launches-state-level-polio-campaign-by-feeding-polio-drops

स्वास्थ्य मंत्री ने पोलियो ड्राप पिलाकर की राज्यस्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत

रांची, 31 जनवरी (हि.स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को राज्य में प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक साल की बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से झारखंड में कोई भी पोलियो का केस नही मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम जीएनएम बहने पूरी मुश्तैदी और ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। बन्ना गुप्ता ने बताया कि प्लस पोलियो के चक्र में 0-5 साल के 60.83 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य भर में 24334 पोलियो बूथ बनाये गए हैं। इसके अलावा 48, 669 पोलियो टीम इसके लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।साथ ही 4,861 सुपरवाइजर, 8,832 एएनएम, 40,964 सहिया और 38,340 आंगनबाडी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हैं। हमारा लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाई जाए। आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत राज्य में इस महाअभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in