हार्दिक पांड्या पहुंचे रांची, धोनी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल
हार्दिक पांड्या पहुंचे रांची, धोनी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल

हार्दिक पांड्या पहुंचे रांची, धोनी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल

रांची, 07 जुलाई (हि. स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार की शाम रांची पहुंचे। हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच उनको वहां से निकाला गया। इस दौरान दो गज की दूरी का भी पालन किया जा रहा था। धोनी का जन्मदिन मंगलवार की रात रिंग रोड स्थित उनके फार्म हाउस में मनाया जा रहा है। इधर मंगलवार की सुबह से ही उनके फैंस अलग-अलग तरीकों से उनका जन्मदिन मनाया। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के पूर्व से ही महेंद्र सिंह धोनी रांची में ही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in