gumla-mass-murder-state-congress-constitutes-inquiry-committee
gumla-mass-murder-state-congress-constitutes-inquiry-committee

गुमला सामूहिक हत्याकांड: प्रदेश कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन

रांची, 26 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में हुए एक ही परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 24 फरवरी की रात गुमला जिले के कामडारा प्रखंड अंतर्गत आमटोली पहाड़ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बेहद ही दर्दनाक एवं हृदयविदारक है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच समिति में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को संयोजक एवं रमा खलखो को जोनल कोऑर्डिनेटर एवं जिला कांग्रेस कमिटी गुमला के अध्यक्ष रोशन बारवा को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर विस्तृत प्रतिवेदन 48 घंटे के अंदर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in