great-expectations-from-calcutta-investors-in-ranchi-smart-city-development-ceo
great-expectations-from-calcutta-investors-in-ranchi-smart-city-development-ceo

रांची स्मार्ट सिटी के विकास में कलकत्ता के निवेशकों से काफी उम्मीदें : सीईओ

रांची, 02 फरवरी (हि. स.)। रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा है कि देश में झारखंड भविष्य और अपार संभावनाओं का राज्य है। इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के इच्छुक निवेशकों को रांची स्मार्ट सिटी में निवेश जरूर करना चाहिए। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन की ओर से मंगलवार को आयोजित स्वर्णरेखा समिट में बोलते हुए नगर आयुक्त ने कोलकाता के निवेशकों से रांची स्मार्ट सिटी में निवेश का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश के तमाम प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, केंद्र सरकार के पीएसयू और देश के बड़े संस्थानों का संबंध झारखंड से जरूर रहा है। क्योंकि यहां पर खनिज संपदा के साथ-साथ यहां का मौसम तथा सरकार की ओर से बिजनेस व्यापार के लिए बनी नीतियां बेहद आकर्षित है। रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने कोलकाता के निवेशकों से रांची स्मार्ट सिटी में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता और रांची का बहुत ही पुराना संबंध रहा है। इसलिए इस नए शहर के विकास में आपकी भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड की राजधानी को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाए। ईज आफ लिविंग के लिहाज से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पारदर्शिता का ख्याल रखते हुए आवासीय , शैक्षणिक , स्वास्थ्य ,व्यावसायिक, मिक्स यूज इत्यादि क्षेत्र के लिए चिन्हित प्लॉट्स के ई ऑक्शन को कॉन्टैक्टलेस बनाया गया है। इस पूरे क्षेत्र में प्रदूषणयुक्त इंडस्ट्री लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलयार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी के रूप रेखा को एक सौ से ज्यादा निवेशकों के समक्ष रखा। रांची स्मार्ट सिटी में क्या कुछ खास है उन हर पहलुओं से निवेशकों को अवगत कराया। स्मार्ट सिटी में निवेश के इच्छुक निवेशकों ने भी कई सवाल रखें जिसका जवाब नगर आयुक्त स्मार्ट सिटी, सीईओ और जीएम की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in