झारखंड
सर्पदशं से मृत लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख का अनुदान
गिरिडीह, 12 जून (हि.स.)। उपायुक्त राहुल सिन्हा ने बताया कि सर्पदंश से पीरटांड़ अंचल के दीपक ठाकुर की मौत के बाद उनकी आश्रित पत्नी सरला देवी को चार लाख रुपये की सहायता दी गई है। उल्लेखनीय है कि गिरिडीह जिले की सरला देवी के पति स्व. दीपक ठाकुर ग्राम पालगंज की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा सर्पदंश से बगोदर अंचल के नारायण महतो की मृत्यु के बाद उनके आश्रित पत्नी रुनवा देवी को भी चार लाख रुपये की सहायता दी गई है। दोनों लाभुकों को सहायता अनुदान राशि का भुगतान उनके बैंक खाता के माध्यम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रूनवा देवी के पति नारायण महतो ग्राम की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन