governor-inaugurates-online-class
governor-inaugurates-online-class

राज्यपाल ने ऑनलाइन क्लास का किया उद्घाटन

कोडरमा, 23 जून (हि.स.)। झुमरीतिलैया स्थित श्री दिगंबर जैन विद्यालय में निशुल्क ऑनलाइन क्लास का झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को उद्घाटन किया। 40 मिनट के इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मंच संचालन और णमोकार मंत्र का उच्चारण शिक्षक अभिषेक जैन शास्त्री ने किया। मंगलाचरण विद्यालय की बच्चियों के द्वारा किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरे के लिए जीना ही जीना है। बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई कराना एक सराहनीय कार्य है, नेक कदम है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, सभी बच्चे, शिक्षक मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन रखें। बच्चे भविष्य की नींव है, देश के धरोहर है। इन बच्चों की शिक्षा के भविष्य की चिंता करने के लिए जैन विद्यालय झुमरी तिलैया के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या बधाई के पात्र हैं। धन्यवाद ज्ञापन जैन विद्यालय स्कूल के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या ने किया। स्वागत भाषण ललित जैन सेठी ने किया। प्रगति रिपोर्ट जैन विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा ने पेश किया। वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने इसे स्वर्णिम पल बताया। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in