government-should-provide-financial-assistance-to-the-dependents-of-late-journalists-subodh-kant
government-should-provide-financial-assistance-to-the-dependents-of-late-journalists-subodh-kant

दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहयोग करे सरकार : सुबोधकांत

12/05/2021 रांची, 12 मई (हि. स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि राज्य के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर घोषित कर दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहयोग के लिए जल्द पहल की जाए। सहाय ने बुधवार को कहा कि पत्रकार वर्ग आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर वर्ग है। इसलिए मेरा पुन: निवेदन है कि राज्य सरकार इनकी सहायक बने। हाल के दिनों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते-करते कई पत्रकारों की मृत्यु हुई है। आज तक के रिपोर्टर मृत्युंजय श्रीवास्तव हों या आज ही जिनका दुखद समाचार सभी को मिला, वह सुनील सिंह हों। सुनील के निधन ने तो हमें अंदर तक हिला दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई युवा पत्रकार पहले भी अपनी जान गंवा चुके हैं। उनके परिवारों के बारे में सोच कर बहुत दुख होता है। आखिर कैसे इन परिवारों को मदद पहुंचाई जाए। कई राज्यों ने न सिर्फ पत्रकारों बल्कि हॉकरों तक के लिए मदद की घोषणाएं की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि हमें इस दुख की घड़ी में आगे आकर मदद उपलब्ध करानी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in