गोरखा समाज के कण-कण में है देशभक्ति:दीपक प्रकाश
गोरखा समाज के कण-कण में है देशभक्ति:दीपक प्रकाश

गोरखा समाज के कण-कण में है देशभक्ति:दीपक प्रकाश

रांची, 07 जुलाई ( हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश एवं राज्य की कानून व्यवस्था संभालने वाले गोरखा जवानों के परिवार के सदस्यों के कण-कण में देशभक्ति समाया हुआ है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गोरखा महिला परिसंघ की अध्यक्ष रिंकू तमांग के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मोदी जी के कारण सेना के जवानों का मनोबल ऊँचा हुआ है।भारत-चीन के बीच तनाव के मध्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुँच कर सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।आगे उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है,जो एक दूसरे के सुख-दुःख में हमेशा खड़ा रहती है। प्रकाश ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि आप अपने आस-पड़ोस में जो भी असहाय-निर्धन व्यक्ति है उनको बढ़ चढ़कर सहयोग करें,क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।भाजपा यही मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सांसद समीर उराँव,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने सभी का माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।मंच संचालन रोहित शारदा एवं धन्यवाद ज्ञापन रीता क्षेत्री ने किया।सदस्यता लेने वालों में मंजू नेवार,मोनिका तमांग, सूचित तमांग, नमिता लामा,दुर्गा क्षेत्री,अनुष्का सिंह,रीना तमांग,विनीता लिम्बु,योगेश गुरुंग,पवन तमांग,राजू थापा सहित कई शामिल हुए। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in