girl-reached-giridih-after-escaping-from-delhi
girl-reached-giridih-after-escaping-from-delhi

दिल्ली से भागकर गिरिडीह पहुंची लड़की

गिरिडीह, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ की एक आदिवासी लड़की दिल्ली से भागकर सोमवार रात गिरिडीह पहुंची। कहा जा रहा है कि उसे दिल्ली में बेचने की तैयारी थी। फिलहाल वह पचंबा थाना पुलिस की अभिरक्षा में है। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने लड़की को चैताडीह में भटकते हुए देखा। वह लगातार रो रही थी। स्थानीय महिलाओं ने उससे बातचीत की तो उसने कहा कि उसका परिचित एक युवक उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। वहां पर उसे बेचने की तैयारी थी। उसको जब इस बात की भनक लगी तब वह चकमा देकर किसी तरह गिरिडीह पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी। सूचना पर महिला पुलिस के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एसएन सिंह लड़की को थाना ले आए। लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in