from-the-three-day-haidarnagar-devi-dham-festival-5
from-the-three-day-haidarnagar-devi-dham-festival-5

तीन दिवसीय हैदरनगर देवी धाम महोत्सव 5 से

मेदिनीनगर, 02 अप्रैल (हि.स.)। हैदरनगर देवी धाम परिसर में शुक्रवार को देवी धाम महोत्सव के अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 5 से 7 अप्रैल तक देवी धाम महामहोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान कोविड 19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन होगा। उन्होंने कहा कि चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी और नवमी को मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगी। इस दौरान अभिषेक के साथ भगवती का पाठ भी होगा। शाम सात बजे से महाआरती होगी। 6 अप्रैल को मां भगवती का महास्नान, श्रृंगार, आरती पाठ एवं संध्या 7 बजे महाआरती होगी। 7 अप्रैल को महा आरती पूजन अभिषेक पाठ एवं महाभंडारा होगा। संतोष ने कहा कि कोविड 19 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया जाएगा। देवी धाम के मुख्य गेट पर बिना सेनेटाइजर और मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सुरेंद्र त्यागी, सतेंद्र दुबे और विजय सिंह उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in