former-mla-niall-tirkey-dies
former-mla-niall-tirkey-dies

पूर्व विधायक नियेल तिर्की का निधन

सिमडेगा 15 अप्रैल (हि स.)। पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नियेल तिर्की का बुधवार को रांची स्थित ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। उनके निधन से सिमडेगा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। नियेल तिर्की का राजनीतिक सफर 1982 में आजसु से शुरू हुआ था। आक्रामक राजनीति के तहत उन्होंने सिमडेगा जिले की मूलभूत समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष किया। बाद में आजसू छोड़कर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। तिर्की झारखंड मुक्ति मोर्चा से 1995 में विधानसभा चुनाव जीतने में सफल हुए। वे लगातार तीन बार सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे। संयुक्त बिहार में नियेल तिर्की राज्य मंत्री भी बने थे। वर्ष 2005 में वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। बाद में 2009 के चुनाव में तिर्की भारतीय जनता पार्टी के विमला प्रधान से चुनाव हार गए। जन समस्याओं, खासकर बिजली के लिए उनका संघर्ष याद किया जायेगा, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसी साल कांग्रेस के टिकट पर वे खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भी कड़िया मुंडा के मुकाबले पराजित हुए । अगला लोकसभा चुनाव (2014) भी आजसु के टिकट पर वे नहीं जीत सके। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in