पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान

former-chief-minister-babulal-marandi-launched-intensive-public-relations-campaign
former-chief-minister-babulal-marandi-launched-intensive-public-relations-campaign

10/04/2021 देवघर, 10 अप्रैल(हि. स.) । मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को हुसैनाबाद मंडल अंतर्गत दोहोसोहो, मानपुर,कसाठी,महुआ टांड ,(कुबरी) अमडीहा में चुनावी सभा की। मौके पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार,भाजपा नेता रमेश हर्षधर,हजारीबाग जिला महामंत्री सुनील साहू,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकान्त चौहान,जिला उपाध्यक्ष सचिन रवानी,रूपा केशरी,संजय सिंह,आमोद सिंह,प्रमोद शाही,अजित चौधरी हरिहर मंडल,चंदन दास, श्रीकांत मंडल,बिनोद चौहान,ललित कुमार राय मौके पर उपस्थित थे। चुनावी सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा कर रहे थे। इधर, गोड्डा सासद निशिकांत दुबे ने भी शनिवार को भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के पक्ष में देवीपुर प्रखंड के विभिन्न गांव-गांव पहुंचकर लोगों से वोट मांगा। गंगा नारायण सिंह के जीत के दावा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि वे इस बार गंगा नारायण सिंह को विधानसभा भेजेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in