for-strengthening-the-congress-it-is-necessary-to-bring-the-panchayati-raj-organization-to-the-villages-kalicharan
for-strengthening-the-congress-it-is-necessary-to-bring-the-panchayati-raj-organization-to-the-villages-kalicharan

कांग्रेस की मजबूती के लिए पंचायती राज संगठन को गांवों तक जे लाना जरूरी: कालीचरण

-राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला समिति की बैठक खूंटी, 10 मार्च (हि.स.)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला खूंटी की बैठक बुधवार को समाहरणालय के पास पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में हुई। इस संबंध में पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एफएन नीलेश ने बताया कि बैठक में ग्राम स्वराज यात्रा को ग्राम तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2007 में कांग्रेस के एक अंग के रूप में की थी। उस समय से यह संगठन कांग्रेस के विस्तार के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को ग्राम स्तर पर ले जाने में हर संभव मदद करने को तैयार है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कालीचरण मुंडा ने कहा कि ग्राम स्वराज महात्मा गांधी का सपना था, जिसको आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने पूरा करने के प्रयास किये। उनकी मृत्यु के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संविधान में 73 वें वर 74 वें संशोधन के माध्यम से उनके सपनों को साकार किया और देश भर में पंचायती राज की स्थापना करायी। छोटानागपुर एवं पलामू के संयोजक कैसर इक़बाल खान ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन एवं प्रदेश संयोजक जय शंकर पाठक ने उन्हें छोटानागपुर प्रमंडल एवं पलामू प्रमंडल में संगठन को ग्रामीण स्तर पर संगठित करने की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने तीनों कृषि कानून का विरोध करते हुए कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों के लिए खतरनाक हैं और ग्रामीण समाज को तहस-नहस कर देंगे। कार्यक्रम को जिला संयोजक रॉयल बाखला, पीटर मुंडू, जेवियर कच्छप सहित कई लोगों ने संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in