Five IPS officers get promotion in selection grade
Five IPS officers get promotion in selection grade

पांच आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड में मिली प्रोन्नति

रांची, 02 जनवरी (हि.स.)। झारखंड कैडर के 2008 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के सलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। इनमें जमशेदपुर एसएसपी एम तमिल वाणन, जैप एक के समादेष्टा अनीश गुप्ता, चाईबासा एसपी अजय लिंडा, जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा और सिमडेगा एसपी शम्स तबरेज शामिल है। प्रोन्नति के बाद पदाधिकारी का वर्तमान पदस्थापना प्रभावित नहीं होगा। इस संबंध में झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने शुक्रवार को चार आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए पोस्टिंग की थी। आइजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह को एडीजी अभियान बनाया गया था। रांची डीआइजी अखिलेश कुमार झा को आइजी मानवाधिकार बनाया गया था। जैप 9 के कमांडेंट अनूप बिरथरे को डीआइजी बजट बनाया गया था। सीआइडी के एसपी सुनील भास्कर को डीआइजी सीआईडी बनाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in