first-seminar-of-center-for-philosophical-studies-on-22-march
first-seminar-of-center-for-philosophical-studies-on-22-march

दार्शनिक अध्ययन केन्द्र की प्रथम संगोष्ठी 22 मार्च को

रांची, 16 मार्च (हि. स.)। दार्शनिक अध्ययन केन्द्र (दर्शन संवाद) रांची की बैठक भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् के शासी निकाय की सदस्य (आइसीपीआर) प्रो. डॉ. राजकुमारी सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में वृहद रांची क्षेत्र में दार्शनिक विमर्श को गति प्रदान करने की दृष्टि से विचार किया गया। दर्शन एवं दार्शनिक विषयों पर नियमित और सार्थक विचार विनिमय के लिए एक मासिक गोष्ठी के आयोजन पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में सहमति प्रदान की। तय किया गया कि प्रत्येक माह निश्चित विषय पर एक व्याख्यान होगा। व्याख्यान के बाद इसपर चर्चा होगी। इस आयोजन की प्रथम संगोष्ठी 22 मार्च को दोपहर तीन बजे से होगी। उक्त जानकारी दार्शनिक अध्ययन केन्द्र के सचिव और डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्वालय के दर्शनशास्त्र विभाग के लेक्चरर डॉ. पंकज कुमार ने दी। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. पूनम सखूजा, डॉ. अनिता रानी तिर्की और अनूप प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in