First consignment of Corona vaccine reached Ranchi, 16 vaccine to be introduced
First consignment of Corona vaccine reached Ranchi, 16 vaccine to be introduced

रांची पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 से लगेगा टीका

रांची,13 जनवरी (हि.स.)। झारखंड में भी कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। वैक्सीन की पहली खेप आज झारखंड पहुंच गई है। यहां से वैक्सीन को स्टेट सेन्टर तक पहुंचा दिया गया है। राज्य सरकार ने वैक्सीन का विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने और वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप पुणे से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंची।यहां से स्वास्थ्य विभाग के कर्मी 9:15 बजे कोरोना वैक्सीन लेकर गाड़ी नामकुम स्थित एनएचएम के लिए रवाना हुई। वैक्सीन की पहली खेप को नामकुम स्थित वैक्सीन सेंटर पर इसे रखा गया है। यहीं से वैक्सीन को सभी जिलों में भेजा जाएगा। वहां सभी अधिकारियों की देखरेख में ट्रांसपोर्टेशन का काम होगा। सभी जिले के लिए पदाधिकारी को नियुक्त कर इन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। रांची जिला के विभिन्न प्रखंड व सदर अस्पताल में वैक्सीन भेजकर 16 जनवरी से टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इंसुलेटेड वैन में सात डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को बनाए रखते हुए वैक्सीन को वैक्सीन सेंटर तक लाया गया है। अब 16 जनवरी को देशभर में इस महाटीका अभियान की शुरुआत होगी। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in