झारखंड
बुजुर्गों को कंबल व बच्चों को टाॅफी बांट मनाया त्योहार
पाकुड़,14जनवरी(हि.स.)। अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव गुगड़ीडीह के बुजुर्गों के बीच कंबल व बच्चों को टाॅफी, बिस्कुट आदि बांट कर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बावत जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित कुल 25 घरों वाले गुगड़ीडीह पहाड़िया गांव के लोग आज भी बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।अपने सहकर्मियों के साथ गांव पहुंचे कुमार ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। मौके पर उन्होंने उनकी समस्याओं से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।ताकि यथाशीघ्र समस्याओं का समाधान किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in