expenditure-supervisor-inspected-media-treasury
expenditure-supervisor-inspected-media-treasury

व्यय पर्यवेक्षक ने मीडिया कोषांग का किया निरीक्षण

देवघर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को व्यय प्रेक्षक सुभ्रज्योति चक्रवर्ती ने मीडिया सह हेल्पलाइन कोषांग का निरीक्षण किया। साथ ही कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया माॅनिटरिंग व्यवस्था का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया माॅनिटरिंग एण्ड सर्टिफिकेशन कमेटी के कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही कोषांग में स्थापित सभी उपकरणों टीवी, रेडियो, इंटरनेट एवं डिश कनेक्शन सहित अखबारों के कतरन और कोषांगों में प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोषांग के अधिकारियों को निर्धारित अवधि में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देेश के आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ चन्द्र विजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in