expansion-of-jharkhand-professional-congress
expansion-of-jharkhand-professional-congress

झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस का विस्तार

रांची, 16 फरवरी (हि. स.)। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ( एआईपीसी) के चेयरमैन शशि थरूर, सांसद के अनुमोदन के बाद एआईपीसी रीजनल कोऑर्डिनेटर ईस्ट झारखंड के जरिता लेफ्टलॉन्ग ने प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस का विस्तार किया है। साथ ही खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के विस्तारित कमेटी में प्रदेश कोऑर्डिनेटर आईएनसी स्टेट फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन इंगेजमेंट में विद्याकर कूर, कोऑर्डिनेटर जेपीसीसी इंगेजमेंट- प्रिंस राज, कोऑर्डिनेटर इवेंट- सरवर पाल, कोऑर्डिनेटर एमएसएमई- प्रभात कुमार अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर जेपीसीसी इंगेजमेंट- गोपाल कुमार पांडेय, वही खूंटी चैप्टर अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार एवं उपाध्यक्ष पवन कुमार कश्यप को मनोनीत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in