हर किसी को खानी है फाइलेरिया की दवा : डीडीसी

everyone-has-to-eat-filaria-medicine-ddc
everyone-has-to-eat-filaria-medicine-ddc

धनबाद, 19 फरवरी (हि.स.) । आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 24,87,851 लोगों को फाइलेरिया की दवा नि:शुल्क दी जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास की अध्यक्षता में मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान हर व्यक्ति को इस दवा का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में पनप रहे माइक्रो फाइलेरिया खत्म होगा। जिससे आने वाले समय में वह और उनका पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा यह बीमारी खतरनाक है और बढ़ती उम्र के बाद इसका दुषप्रभाव देखने को मिलता है, यह लाइलाज है और एक स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति दिव्यांग हो सकता है। इससे बचने का एकमात्र विकल्प दवा खाना है। उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। 22, 23 एवं 24 फरवरी को 2199 बूथ पर दवा खिलाई जाएगी। 25, 26 एवं 27 फरवरी को कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की एक खुराक अपने सामने खिलाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in