झारखंड
निजी अस्पतालों में गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल रही जगह : बाबूलाल
रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ट्वीट किया है। मरांडी ने कहा कि रांची के बड़े नामचीन प्राइवेट अस्पतालों में जरूरतमंदों, बेसहारा, गंभीर मरीजों को भी जगह नहीं मिल रही है लेकिन रसूखदार साधारण मरीज को जगह दी जा रही है। ऐसा लगता है कि जरूरत नहीं बल्कि मुंह देख शकर इन अस्पतालों में लोगों को जगह दी जा रही है। इससे जनमानस में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसे गंभीरता से लेने और विपदा की इस घड़ी में इस प्रवृत्ति में लगाम लगाने की अपील भी की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र