even-after-decades-paharia-and-santal-tribal-communities-are-deprived-of-basic-facilities
even-after-decades-paharia-and-santal-tribal-communities-are-deprived-of-basic-facilities

दशकों बाद भी पहाड़िया और संताल आदिवासी समुदाय मूलभूत सुविधाओं से वंचित

दुमका, 01 जून (हि.स.)। आजादी के दशकों बाद भी गोपीकांदर प्रखंड मुख्यालय से महज करीब 12 किलोमीटर और गोपीकांदर-खरौनी मुख्य मार्ग में रोलडीह से महज 7 किलोमीटर के दुरी पर स्थित पहाड़िया आदिमजनजाति और संताल आदिवासी बाहुल्य गांव अमरपानी में मुलभुत सुविधाओं का अभाव है। यह गांव टेंगजोर पंचायत के अंतर्गत में आता है। यह गांव अब तक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा हुआ है। करीब तीन किलोमीटर तक कच्ची और उबड़-खाबड़ रास्ता से यह गांव पहुंचा जा सकता है। इस गांव में करीब 50 घर है और पहाड़िया और संताल नाम के दो टोला है। ये दोनों टोला करीब आधा किलोमीटर के दूरी में स्थित है। पहाड़िया टोला में एक सोलर टंकी और एक चापाकल है। ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल करीब आठ वर्षो से ख़राब हैं। सोलर टंकी 20 से 30 मिनट तक चलता है। उसके बाद पानी ख़त्म हो जाता है। पर्याप्त मात्र में पानी नहीं मिलने के कारण संताल टोला के ग्रामीण करीब आधा किलोमीटर से और पहाड़िया टोला के ग्रामीण करीब एक किलोमीटर के दुरी से उबड़-खाबड़ रास्ते से डोभा का पानी पीने को विवश है। संताल टोला के ग्रामीणों का कहना है कि वे सदियों से ही डोभा का पानी पीते आ रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि करीब आठ वर्ष पूर्व चापाकल का एक वर्ष ही पानी उपयोग में लाया था। उसके पूर्व और बाद में डोभा का ही पानी पीते आये है। प्रदूषित पानी पीने से अनेक तरह की बीमारियां होने की संभवना बना रहती है। गांव सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा होने के कारण ग्रामीणों और मरीजो को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि जन प्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय ही याद करते है। उनके कार्यकर्ता गांव में आते है और यह आश्वासन देते है कि अबकी बार वोट दिजिये, गांव में चापाकल लग जायेगा। जीतने के बाद कोई भी काम नही करते है। क्षेत्र के विधायक और सांसद गांव नहीं आये है। उसके साथ साथ ब्लॉक से भी कोई बड़े अधिकारी नहीं आये है। ग्रामीणों का जन प्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार से मांग है कि गांव के दोनों टोला में दो-दो पाताल बोरिंग किया जाये। संताल टोला में सोलर टंकी दिया जाये और गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का मांग किया। इस मौके में लिलमुनी हेम्ब्रम, सोनती मरांडी, पार्वती मुर्मू, चुड़की सोरेन, रानी मुर्मू, सामुएल टुडू, शिबू टुडू, साकाल टुडू आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in