eight-kilograms-of-cannabis-recovered-from-ranchi-railway-station-smuggler-arrested
eight-kilograms-of-cannabis-recovered-from-ranchi-railway-station-smuggler-arrested

रांची रेलवे स्टेशन से आठ किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रांची, 26 मार्च (हि.स.)। रांची के रेलवे स्टेशन से आठ किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बिहार का आरा निवासी अजीत कुमार साहू बताया गया है। जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। गुप्त सूचना के आधार रांची जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर संदेह के आधार पर इस युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जांच करने के बाद उसके पास से आठ किलो गांजा बरामद किया गया है। यह सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दी गई। उसके बाद आरपीएफ ने एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह गांजे का तस्करी करता है। रेल पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक उपनिरीक्षक रविशंकर, निरीक्षक सुमन कुमार झा, रेल थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, सलीम सिद्दीकी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in