divyang-girl-dies-after-falling-into-the-drain
divyang-girl-dies-after-falling-into-the-drain

नाली में गिरकर दिव्यांग बच्ची की मौत

धनबाद, 7अप्रैल (हि. स.) । झरिया के लोदना खपड़ा धाैड़ा में बुधवार को साढ़े तीन वर्षीय दिव्यांग बच्ची का शव पास के नाली के गड्ढे में मिला। घर के बाहर खेल रहा मासूम किस समय नाली के गड्ढे में गिर गया किसी को पता ही नहीं चला। उसका शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लोदना खपड़ा धौड़ा निवासी निरसा के नीजी कंपनी में चालक का काम करने वाले विक्की धारी की साढ़े तीन वषीय दिव्यांग पुत्री पिहू दोपहर के बाद से नही दिखा तो परिजनों ने आस-पास में खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी उसके खोजबीन में जुट गए। काफी देर बाद लोगों की नजर पास में रहने वाले अलाउद्दीन के घर से निकली नाली के पानी एकत्र करने वली गड्डे पर पड़ी। उसमें कपडाप नजर आ रहा है। जब लोगों ने कपड़े को निकाला तो उसमें बच्ची गिरी थी। इसके बाद तत्काल बच्ची को निकाल कर लोग उसे झरिया के एक नर्सिंग होम में ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि अलाउद्दीन के घर से निकली नाली का पानी एकत्र करने के लिए घर के बाहर करीब तीन से चार फीट गहरा कच्चा गड्डा बना है। बच्ची बाहर खेल रही थी। उस समय किसी की उस पर नजर नहीं पड़ा और वह गड्ढे में जा गिरी। बच्ची की मौत की सुचना पाकर लोगों की आंखे नम हो गई है। मां कुमकुम व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दो बहन व एक भाई में पिहू दूूसरे नंबर पर थी। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in