अपर जिला दंडाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
अपर जिला दंडाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

अपर जिला दंडाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। रांची के अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा ने बुधवार को सदर अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण इस दौरान उनके साथ नगर निगमकर्मी भी मौजूद थें। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा ने नगर निगम के कर्मियों के साथ पूरे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां गंदगी दिखाई पड़ी, उसकी सफाई करने का निदेश उन्होंने दिया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का काम शुरू करवाया। साथ ही निगम कर्मियों को ठीक से सफाई करने का निर्देश दिया। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in