district-administration-arranges-investigation-of-kovid-19-at-birsa-munda-airport-ranchi
district-administration-arranges-investigation-of-kovid-19-at-birsa-munda-airport-ranchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में जिला प्रशासन ने की कोविड-19 की जांच व्यवस्था

रांची, 19 फरवरी (हि.स.)। कोविड–19 संक्रमण की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड-19 की जांच की गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड-19 जांच के लिए यात्रियों के स्वाब सैंपल लिये गए। जिला प्रशासन की टीम ने अलग अलग यात्रियों के स्वाब सैंपल लिये। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक यात्रियों के कोविड-19 जांच के लिए टीम एयरपोर्ट परिसर में मौजूद थी। जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया। आगे भी जारी रहेगी जांच बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में आने वाले दिनों में भी कोविड-19 की जांच जारी रहेगी। जिला प्रशासन की टीम सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक जांच के लिए स्वाब सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in