distribution-of-teaching-material-among-poor-and-needy-children
distribution-of-teaching-material-among-poor-and-needy-children

गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण

रांची, 15 फरवरी (हि. स.)। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन और एके ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कांके रोड डैम साइड स्थित पतरा गोंदा गांव में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन एवं एके ग्रुप के संयुक्त सहयोग से पढ़े एवं साक्षर बनाए अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि कई शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सरस्वती पूजा का महत्व और हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया। साथ ही बच्चों के माता-पिता को करोनाकाल में स्कूल के बंद होने पर बच्चों को किस तरह से पढ़ाएं। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, एके ग्रुप के निदेशक अमर भारती, आँगन बाड़ी सेविका सुमन देवी, अमन कुमार, गांव की सहिया नामिता देवी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in