discussion-on-the-strength-of-the-organization-in-rjd-meeting
discussion-on-the-strength-of-the-organization-in-rjd-meeting

राजद की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

रांची, 07 फरवरी (हि.स.)। झारखण्ड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अभय सिंह ने कहा कि झारखंड में पंचायत से लेकर प्रदेश तक संगठन को धारदार एवं मजबूत करना है। राजद के कार्यकर्ता और नेता को संगठन को मजबूत करने के लिए लगाना है। संपूर्ण झारखंड में पंचायत से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीतियों से सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। पंचायत से प्रदेश तक आम आवाम की क्या मूलभूत समस्या है, उन समस्याओं को जानने का प्रयास करना चाहिए। उसके समाधान के लिए अपने स्तर पर हर एक नेता और कार्यकर्ता को लगाना होगा। उन्होंने कहा कि आम आवाम के दुख सुख में खड़ा रहना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार राज्य के विकास को लेकर गंभीर है। साथ ही राज्य के विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। राजद किसान विरोधी तीनों काला कानून के खिलाफ किसानों के साथ एकता के साथ खड़ी है। बैठक में संजय प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से झारखंड राजद का प्रधान महासचिव बनाए जाने पर सहमति बनी। बैठक में राजद के झारखंड प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। बैठक में राजेश यादव, ज्ञानचंद पांडेय, लक्ष्मण यादव, राजकिशोर सिंह, अनीता यादव आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in