dhuku-mass-wedding-program-organized
dhuku-mass-wedding-program-organized

ढुकु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

रांची, 15 फरवरी (हि. स.)। निमित्त संस्था और लायंस क्लब रांची की ओर से ढुकु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निमित्त संस्था की सचिव निकिता सिन्हा ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ढुकु का मतलब ऐसी महिलाएं जो बिना शादी के अपने प्रेमी के साथ रहती हैं उन्हें ढुकु कहते हैं। संस्था की ओर से ऐसे जोड़ों को चिन्हित कर उनका सामूहिक विवाह कराया जाता है। संस्था की ओर से पिछले चार वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को झारखंड के गुमला जिले के बसिया में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके अलावा 24 फरवरी को खूंटी जिले की उलीहातू में 105 सामूहिक जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य जिलों में भी सामूहिक जोड़ों का विवाह कराने की योजना है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in