रांची में फार्म हाउस पर धोनी ने काटा अपने 39वें जन्मदिन का केक, दुनियां भर से चाहने वालों ने दी बधाईयां
रांची में फार्म हाउस पर धोनी ने काटा अपने 39वें जन्मदिन का केक, दुनियां भर से चाहने वालों ने दी बधाईयां

रांची में फार्म हाउस पर धोनी ने काटा अपने 39वें जन्मदिन का केक, दुनियां भर से चाहने वालों ने दी बधाईयां

रांची, 07 जुलाई (हि. स.) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके 39वं जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए। ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है। उन्होंने अपना 39वां जन्मदिन रांची में अपने फार्म हाउस पर अपने परिवार और करीबी दोस्तों और कुछ विशेष मेहमानों के साथ जन्मदिन का केक काटा । संन्यास कि तमाम अटकलों के बीच धोनी ने अपने जीवन के एक और साल पूरे कर लिए। टीम इंडिया के इस महान कप्तान के जन्मदिन पर दिग्गज पूर्व खिलाड़ी और साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है। धोनी के इस जन्मदिन के मौके पर उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनके साथी खिलाड़ियों ने धोनी को बधाई देते हुए आपनी भावनाओं शेयर करते हुए इस बात का भी जिक्र किया है कि वो सभी धोनी को विकेट के पीछे मिस कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने धोनी के शानदार छक्कों का एक वीडियो शेयर किया। बोर्ड ने लिखा. एक व्यक्ति खुशियों के अनगिनत पल। आइए धोनी का जन्मदिन मनाते हैं, उनके कुछ शानदार सिक्स के साथ। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली और इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने धोनी को बधाई दी। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा. मुझे नहीं लगता कि उसके जैसा कोई दूसरा हो सकता है। इनके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो समेत कई खेल दिग्गजों ने बधाई दी है। ब्रावो ने तो गिफ्ट के तौर पर हेलिकॉप्टर.7 गाना भी रिलीज किया है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी में खेलने वाले ब्रावो ने धोनी के लिए एक गाना हेलिकॉप्टर रिलीज कर गिफ्ट दिया। इस गाने में ब्रावो ने धोनी के पूरे क्रिकेट सफर को बताया है। धोनी रेलवे में टिकट चेकर रहे हैं। इसका भी जिक्र गाने में किया है। सीएसके ने इस गाने के शेयर करते हुए लिखा हेलिकॉप्टर ने उड़ान भर ली है। ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्यूट। हैप्पी बर्थडे एमएस धोनी। पत्नी साक्षी ने बधाई देते हुए कहा कि एक नए साल के साथ धोनी थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। साक्षी ने धोनी की कई फोटो शेयर की। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलने नजर आ रहे हैं। साक्षी ने लिखा. जीवन का एक साल और बढ़ गया। इसी के साथ आप थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो स्वीट विशेज और गिफ्ट से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आइए आपकी जीवन के एक और साल का जश्न मनाते हैं। बहरहाल महेन्द्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फार्म हाउस में केक काटने के बाद जन्म दिन का जश्न मनाया। धोनी को हिन्दुस्थान समाचार की टीम की ओर से भी बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं । हिन्दुस्थान समाचार/ सबा एकबाल / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in