धनेश्वर राम मुंडा करेंगे राम मंदिर के भूमि पूजन में झारखंड का प्रतिनिधित्व : विहिप
धनेश्वर राम मुंडा करेंगे राम मंदिर के भूमि पूजन में झारखंड का प्रतिनिधित्व : विहिप

धनेश्वर राम मुंडा करेंगे राम मंदिर के भूमि पूजन में झारखंड का प्रतिनिधित्व : विहिप

रांची, 29 जुलाई (हि.स.) । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू ने कहा कि देश में श्री राम जन्मभूमि में मंदिर बनने के निमित्त अति उत्साह है। अपार श्रद्धा के साथ कार्यकर्ता इस क्षण में भाग लेने के लिए आतुर है। लेकिन कोरोना के इस महामारी में भूमिपूजन का प्रत्यक्ष दर्शन कर पाने में असमर्थ रहेंगे। देश के मात्र लगभग 200 ही ऐसे भक्त होंगे जिन्हें पावन स्थल पर भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। राजू बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने बताया झारखंड के प्रतिनिधित्व के लिए विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता व धर्मप्रसार परियोजना प्रांत प्रमुख धनेश्वर राम मुंडा के नाम आमंत्रण आया है। धनेश्वर राम मुंडा को आमंत्रण पत्र सौंपा गया तथा सम्मान पूर्वक अंग वस्त्र देकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता में बताया कि 492 वर्ष के संघर्ष का परिणाम 5 अगस्त को भूमि पूजन का वह क्षण होगा। ऐसे क्षण को समस्त हिंदू समाज को प्राप्त कर सौभाग्यशाली बने। उन्होंने कहा श्रीरामजन्मभूमि 76 संघर्ष में चार लाख से अधिक राम भक्तों को बलिदान होना पड़ा है। 5 अगस्त को इन वलिदानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से धनेश्वर राम मुंडा को भूमि पूजन के निमित्त आमंत्रित करके झारखंड के लिए गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने बताया धनेश्वर राम मुंडा वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता को इस प्रकार के सम्मान मिलना सुखद घड़ी होता है। जिसने जीवन का बहुमूल्य समय देता है उन्हें ही परिणाम स्वरूप ही ऐसा क्षण आता है। इस मौके पर प्रांत मंत्री डॉ०वीरेंद्र साहू ने कहा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम समस्त जनमानस के लिए आदर्श हैं। उनके जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनना, हिंदू समाज के लिए गौरव का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा इस गौरव के क्षण में झारखंड प्रांत के सभी समाज के द्वारा 2100 स्थानों से जल एवं मिट्टी अयोध्या के उस पवित्र भूमि पर पहुंचा कर झारखंड के समाज का भगवान श्रीराम की श्रद्धा को अर्पण कर आए हैं। उन्होंने समस्त जनमानस से अपील किया है कि आगामी 5 अगस्त के दिवस को ऐतिहासिक बनावें। इस गरिमामय क्षण में अपने आपको अवश्य सौभाग्यशाली बनावें। सभी मठ, मंदिर, देवालय घर कि दीपावली की भांति साज-सज्जा करें। 11:00 से 1:00 के बीच अनुष्ठान पूर्वक पूजन अर्चन करे। विजय महामंत्र" श्रीराम जय राम जय जय राम" का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सुंदरकांड का पाठ करें, श्रीराम वंदना करें, अनुष्ठान के बाद भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग के निमित्त दान का संकल्प करें। अपने घरों में भगवा पताका, महावीरी पताका लगाएं। घरों के मंदिरों में, गांव के मंदिरों में ,शहर के ,नगर के सारे के सारे मंदिरों में महाआरती का कार्यक्रम करें तथा संध्या 7:00 बजे दीपोत्सव करें, दीपावली मनावें। उन्होंने बताया अयोध्या में भूमि पूजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से होने वाला है ।आप घरों में इस क्षण को गवाएं नहीं उस अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय क्षण का पान करें। अयोध्या के भूमि पूजन के पावन बेला पर आतिथ्य स्वीकार करते हुए धनेश्वर राम मुंडा जी भावविभोर होकर अपने जीवन के कार्यों का स्मरण करते हुए भगवान के इस पुण्य कार्य में शामिल होने के लिए उनका पहुंचना ईश्वर का कृपा माने। उन्होंने कहा भगवान राम समस्त मानव के आधार हैं, आदर्श हैं ,पथ प्रदर्शक हैं। ऐसे पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कार्य में झारखंड के समस्त समाज आज एक होकर उन्हें जो श्रद्धा अर्पण कर रहे हैं । समाज के सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए, साधुवाद दिए। उन्होंने बताया भगवान राम का नाता झारखंड से भी रहा है। प्रतीक के रूप में सिमडेगा में आज भी सीता जी का रसोई चूल्हा विद्यमान है। अांजन धाम में हनुमान जी का जन्म से झारखंड की पावन धरती पवित्र हो गई थी। हम इस पवित्र धरती के संतान हैं। हमें भी भगवान श्री राम के काम में हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। प्रेस वार्ता में विहिप के क्षेत्र प्रांत सेवा सह-प्रमुख अजय अग्रवाल, राँची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, राँची महानगर मंत्री रविशंकर राय, बजरंग दल महानगर संयोजक रोहित सिंह परमार, विभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल आदि उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in