desolation-on-the-road-in-lohardaga-soldiers-are-ready
desolation-on-the-road-in-lohardaga-soldiers-are-ready

लोहरदगा में सड़क पर छाई वीरानी, मुस्तैद हैं जवान

29/04/2021 लोहरदगा, 29 अप्रैल (हि.स.)। लोहरदगा जिला में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के आठवें दिन गुरूवार को जिले की अधिकांश दुकानें बंद रही। हर तरफ विरानगी छायी हुई थी। लोग अपने घरों में ही रहे। दोपहर दो बजे ही सभी दुकानें बंद हो गई। लोग एहतियात बरत रहे हैं। बस स्टैंड मे भी विरानगी छायी थी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विरानगी छायी रही। सडकों पर इक्का दुक्का वाहन या एंबुलेंस चल रहे थे। शहर के कई मुहल्लों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाया गया है। जिले मे बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। शहर में क्विक रिसपांस टीम का भी गठन किया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बेवजह घूमने वालों से पूछताछ की जा रही है। कई थाना क्षेत्रों में तो बगैर मास्क के लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर सि्थती का जायजा ले रहे हैं। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो एवं डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा पूरी सि्थती पर नजर रखे हुए हैं।। डीसी ने भी लोगों से आग्रह किया है कि सावधानी बरतें।स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। गुरुवार को बाहर से आनेवाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई। 150 मरीजों में मात्र पांच लोग संक्रमित मिले। उन्हें आवश्यक जानकारी दी गई और दवा की भी जानकारी दी गई। जिले मे 135 लग कोरोना संक्रमित पाये गए वहीं 30 ल़ोगों ने कोरोना को मात दी। हिन्दुस्थान समाचार /गोपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in